पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, टॉप मॉडल और एक अभिनेत्री गिरफ्तार!
मुंबई। जुहू के एक फाइव स्टार होटल में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टॉप मॉडल और एक मशहूर अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाएं दो घंटे के लिए दो-दो लाख रुपये चार्ज करती लेती थीं।
हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से सभी की निगाहें इस तरफ थीं। दरअसल अश्लील फिल्मों के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार उद्योगपति राज कुंद्रा के बाद ये इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पहला बड़ा मामला था। इसलिए मामले की भनक लगते ही मुंबई के कुछ रसूखदारों में हड़कंप मच गया होगा। हालांकि क्राइम ब्रांच की टीम ने मॉडल और अभिनेत्री की गिरफ्तारी नहीं दिखाते हुए इसे रेस्क्यू बताया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ईशा खान मुंबई के नामी होटल में सेक्स रैकेट चला रही है। जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एक खास टीम बनाई। क्राइम ब्रांच के अफसर ने खुद फर्जी ग्राहक बनकर ईशा खान से संपर्क किया। इसके बाद ईशा ने कई फोटो भेजे। क्राइम ब्रांच टीम ने इन 2 लड़कियों के फोटो सेलेक्ट किए। जिनमें से एक कई विज्ञापनों यानी एड फिल्म्स में काम करती है तो दूसरी कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है।
पूछताछ में मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण विज्ञापनों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद थी, पैसों की कमी हो गई थी, इसलिए वो दोनों इस धंधे में आ गयी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!