अंधविश्वास के चलते मासूम की हत्या कर निकाली आंख, जानिए कहां का मामला……!
बिहार। मुंगेर जिला अंतर्गत फरदा निवासी पवन चौधरी की 8 साल की मासूम पुत्री की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है गर्भ धारण के लिए एक तांत्रिक के कहने पर मासूम की हत्या की गई थी सिर्फ इतना ही नहीं, उस मासूम की आंख निकालकर ताबीज भी बनाया गया था. एसपी जे.जे. रेड्डी ने बताया कि इस मामले में तांत्रिक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

8 साल की मासूम सपना हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए एसपी जेजे रेड्डी ने बताया कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम की हत्या की गई थी परहम के रहने वाले दिलीप कुमार चौधरी ने अपनी पत्नी के गर्भधारण के लिए तांत्रिक के कहने पर सपना की गला दबाकर हत्या की थी।
खगड़िया जिले के मथुरा इलाके का रहने वाला तांत्रिक मौलवी परवेज ने दिलीप की पत्नी के गर्भधारण के लिए किसी मासूम की आंख के खून से ताबीज बनाकर पहनने की सलाह दी थी इसके बाद दिलीप ने एक मासूम की तलाश शुरू की खोजते-खोजते उसकी नजर फरदा निवासी पवन चौधरी की आठ वर्षीय मासूम पुत्री सपना पर पड़ी उसने उसे निशाना बनाया तांत्रिक के कहे अनुसार मासूम की हत्या कर दी गयी उसकी आंख को निकालकर ताबीज भी बनाया।
मामला यह है तांत्रिक परवेज आलम ने दलीप चौधरी को पत्नी के गर्भ धारण के लिए दो-तीन टोटके बताये थे। उसके कहने पर दिलीप ने सबसे पहले एक मछली की आंख का ताबीज पत्नी को पहनाया था उसकी पत्नी गर्भवती भी हुई थी, लेकिन गर्भपात हो गया फिर मुर्गे के आंख का ताबीज पहनाया गर्भ ठहरने के बाद फिर गर्भपात हो गया इसके बाद ओझा ने बच्चे के आंख का ताबीज बनाकर पहनने की सलाह दी थी जिसके बाद दिलीप ने तनवीर आलम और दशरथ के साथ मिलकर अकेली घर लौट रही सपना की हत्या कर उसकी आंख निकालकर ओझा को सौंप दिया फिर ओझा ने उसे आंख के रक्त से ताबीज बनाकर दी थी।
एसपी जेजे रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दिलीप कुमार चौधरी, उसके सहयोगी तनवीर आलम, दशरथ और तांत्रिक परवेज आलम को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!