देश के इस राज्य मे लगा गुटखों और पान मसाले पर प्रतिबंध, 7 नवंबर से लागू होगा नियम
कोलकाता। ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल में तंबाकू या निकोटिन मिले गुटखे, पान मसाला पर बैन लगा दिया है. बंगाल सरकार के नियम के अनुसार, गुटखा, पान मसाला बनाने, रखने और बेचने पर पाबन्दी होगी. यह नियम 7 नवंबर से लागू होगा और अगले एक साल तक के लिए प्रभावी रहेगा. उसके बाद सरकार इसे आगे बढ़ाने को लेकर विचार करेगी. बंगाल के फूड सेफ्टी कमिश्नर की ओर से इस बाबत आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल गुटखा पर बैन लगाने वाला नया राज्य बन गया है. इससे पहले देश के कई प्रांतों में निकोटिन मिले गुटखे या पान मसाला बेचने पर पाबंदियां लगती रहीं हैं. हालांकि, लचर प्रशासनिक कार्रवाई के कारण यह नियम केवल कागजों में ही दर्ज है और पनवाड़ी से लेकर बड़े-बड़े दुकानदार ऐसे पान मसाला धड़ल्ले से बेचते हैं. जिन-जिन राज्यों में गुटखा और पान मसाला पर बैन रहा है, उनमें उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं. पहले ये प्रतिबंध 1 साल के लिए होते हैं जिन्हें बाद में आगे बढ़ा दिया जाता है।
उत्तराखंड सरकार ने भी 2019 में गुटखा और पान मसाले पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था. बंगाल की तरह उत्तराखंड का यह बैन भी 1 साल के लिए था. लगभग सभी राज्य एक साल के लिए नियम बनाते हैं और बाद में उसे बढ़ा दिया जाता है. उत्तराखंड में निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य किसी भी नाम से बिकने वाले ऐसे खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री को आदेश के जारी होने की तारीख से एक साल तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!