वारदात: यहां युवक ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी फांसी लगा, कर ली आत्महत्या
फरीदाबाद। मुंडकती थाना क्षेत्र के गांव औरंगबाद में एक सनसनी खेज वारदात घटी। दरअसल एक पिता ने अपने सभी बच्चों और अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया औऱ इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। मामला बुधवार सुबह का है। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गांव औरंगाबाद निवासी नरेश (34) ने अपनी पत्नी आरती (30), बेटियां रविता (13), वर्षा (11) और बेटे संजय (12) को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। बाद में नरेश ने घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
गांव में मृतक के पड़ोसियों के कहना है कि नरेश देर रात अपने ससुराल से वापस आया था। उन लोगों को किसी भी विवाद को लेकर कोई जानकारी नहीं है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से पुलिस समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!