Weather Update : देश के कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, उत्तर प्रदेश में 18 की मौत
Weather Update : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और केरल जैसे राज्यों में बारिश से जुड़े हादसों की खबरें सामने आई हैं। सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश और राजस्थान में देखने को मिला है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 8 लोगों की मौत पानी में डूबने से हुई, जबकि 2 लोगों की जान सांप के काटने से गई है। बाकी मौतें दीवार गिरने और करंट लगने जैसे हादसों में हुई हैं।
राजस्थान के कई जिलों में हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। अजमेर, पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर और पाली सहित कई शहरों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई है। अजमेर के सुभाष नगर, सागर विहार, ईदगाह कॉलोनी और वैशाली नगर जैसे इलाकों में 3 से 4 फुट तक पानी भर गया है। SDRF की टीम ने जिले के विभिन्न हिस्सों से अब तक 176 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के लिए भी रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, विभाग के अनुसार राजस्थान में 20 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है और आगामी एक सप्ताह तक राज्य को भारी बारिश से राहत मिल सकती है। लेकिन पूर्वी राजस्थान में 27 से 28 जुलाई के बीच फिर से भारी बारिश का एक नया दौर सक्रिय हो सकता है।
देश के कई हिस्सों में हो रही यह बारिश जहां कहीं-कहीं राहत लेकर आई है, वहीं कई क्षेत्रों में यह लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!