लालकुआं: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में मोबाइल चोरों ने भी दिखाई सक्रियता
लालकुआं। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में जहां कांग्रेस के अंदर नई ऊर्जा का संचार करने में जुटे थे। वही मोबाइल चोर भी मौके का फायदा उठाने से नहीं चूके उन्होंने जहां देखा मौका वही लगाए चौका को चरितार्थ करते हुए चार कांग्रेसियों के मोबाइल चोरी करते हुए कई लोगों के पर्स भी गायब कर लिए। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल, सेवा दल की बिमला जोशी, युवक कांग्रेस के नगर महामंत्री इमरान खान, सेवादल के गोकर्ण बिष्ट मुन्ना भाई के मोबाइल चोरी कर लिए।

इसके अलावा कांग्रेस नेता मुन्ना बिष्ट का भी पर्स चोरी कर लिया। हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत भी इस दौरान कहते नजर आए कि खटीमा में शुरू हुई परिवर्तन यात्रा में उनका भी मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। वहीं कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में लोगों के जेब साफ होने की चर्चा जोरों पर चल रही है. चोरी की घटना के बाद अब कांग्रेसी लालकुआं थाने में शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा