केंद्रीय सशस्त्र सीमा बल के मेडिकल ऑफिसर के 533 पदों पर निकली भर्ती, 27 सितंबर तक करें आवेदन….

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र सीमा बल के मेडिकल ऑफिसर सिलेक्शन बोर्ड ने 533 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स, में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेसलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन के 533 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आइटीबीपी के वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। इस आवेदन प्रक्रिया को 13 सितंबर से शुरू हो गयी है। और अंतिम तारीख 27 अक्टूबर होगी। आवेदन के लिए 400 का शुल्क भरना होगा हालांकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व कर्मचारी और महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर डिप्टी कमांडेंट के पदों के आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और किसी राज्य के मेडिकल रजिस्टर में रेजिस्टर होना।उनके पास अनिवार्य इंटर्नशिप होना जरूरी है। आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ऊपर नहीं होनी चाहिए। इसी तरह मेडिकल ऑफिसर्स के लिए एलोपैथिक सिस्टम में मेडिकल डिग्री होनी चाहिए और निर्धारित इंटर्नशिप किया होना चाहिए। इसमें आयु 30 साल निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad