6 घंटे का सफर अब 2.5 घंटे में: पीएम मोदी ने ₹12,000 करोड़ के दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया उद्घाटन
देहरादून। नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून में 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से अब दिल्ली से देहरादून का सफर करीब 6 घंटे से घटकर सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा हो सकेगा।
प्रधानमंत्री अपने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दौरे के तहत सबसे पहले सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया और 12 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इसके बाद देहरादून पहुंचकर डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां संविधान की भावना को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे और एयरवे ही भारत की “भाग्य रेखाएं” हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाली पीढ़ियों की समृद्धि की गारंटी है और सरकार इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पूरे देश में संविधान पूरी तरह लागू हुआ है और अब विकास की नई धारा हर क्षेत्र तक पहुंच रही है। उत्तराखंड द्वारा समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदम को भी उन्होंने सराहा।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर छह लेन का आधुनिक हाईवे है, जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है। इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक सुविधाएं, तेज रफ्तार और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है, जिससे पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!