उत्तराखंड में मतदान संपन्न होने के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री धामी और हरीश रावत….

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ, जिसकी मतगणना 10 मार्च को होनी है। अब राजनीतिक दल हार-जीत की गणित लगाने में जुट गए हैं। बूथ स्तर पर वोटों की गिनती से हार-जीत का समीकरण बना रहे हैं लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद अपनी-अपनी जीत को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावे किए हैं।

कांग्रेस को मिलेंगी करीब 48 सीटें : हरीश रावत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड में अपनी पार्टी की जीत की उम्मीद जताते हुए मंगलवार को दावा किया कि राज्य की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है और कांग्रेस को करीब 48 सीटें मिलेंगी। उन्होंने एक साक्षात्कार में बातचीत के दौरान कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने पर मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी और उनका निर्णय सबको स्वीकार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, हालत गंभीर, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा, मतदान के बाद में यह कह सकता हूं कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उत्तराखंड की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है। चुनावों में कुछ सामान्य संकेत होते हैं जिनसे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के पक्ष में लोगों ने मतदान किया है और उत्तराखंड में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया, हमारा अपना गणित कहता है कि कांग्रेस को 48 के आसपास सीटें मिलना चहिए। पिछले पांच साल उत्तराखंड के लिए बहुत कष्ट वाले रहे हैं। लोगों के स्वाभिमान पर चोट हुई है। ऐसे में यह लगता है कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नवरात्रि पर बेटियों को बड़ा तोहफा! यहां खुलेगा पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज,..शासनादेश जारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा अबकी बार 60 पार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं, अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नवरात्रि पर बेटियों को बड़ा तोहफा! यहां खुलेगा पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज,..शासनादेश जारी

मतदान के बाद कांग्रेस के जश्न मनाए जाने से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह किस बात का जश्न मना रही है। जिस तरह का उत्साह मतदाताओं में दिखा है, भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।