उत्तराखंड: यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, हालत गंभीर, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
काशीपुर में यूट्यूबर बिरजू मयाल पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चेहरे पर भी सूजन देखी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रामनगर निवासी बिरजू मयाल सोशल मीडिया पर प्रशासन और निजी संस्थानों के खिलाफ वीडियो बनाकर अक्सर सुर्खियों में रहते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वे किसी काम से काशीपुर पहुंचे थे। तभी हल्दुआ क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर
हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बिरजू को काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!