उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी के बाद अब इस जिले में भी कल स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 24 अगस्त 2025 को निर्गत मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 25 अगस्त 2025 (सोमवार) को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गई है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत, दिनांक 25.08.2025 (सोमवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर को तदनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक