उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: कल इस जिले में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी रहेंगे बंद,…DM ने जारी किया आदेश
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 27.07.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28.07.2026 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने / कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 28.07.2026 (मंगलवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कक्षा 01 से अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है। से 12 तक के समस्तु शासकीय, अशासकीय एवं।
अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 28.07.2026 (मंगलवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी / जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर तद्नुसार अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व गांव: बहाने नहीं, अब मुख्यमंत्री से चाहिए लिखित आश्वासन; नहीं तो 27 सितंबर के बाद शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री बोले- सैनिक कभी पूर्व नहीं होता
हल्द्वानी: सीएम धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
आज का राशिफल (10 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: 26वें दिन तिवारी नगर पहुँची पदयात्रा, ग्रामीणों ने 27 सितंबर की विशाल रैली में जुटने का लिया संकल्प