उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी के चलते इस जिले में कल सभी स्कूल व आंगनवाड़ी रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा 24 अगस्त 2025 को अपराहन 1:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 अगस्त 2025 को चमोली जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने विशेष रूप से वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर के लिए सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन चमोली ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 25 अगस्त 2025 को सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) इस आदेश के अनुपालन की निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय स्तर पर स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन कराएं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत