अल्मोड़ा: यहां एमएससी के छात्र को आत्महत्या की लिए उकसाने का लगा आरोप, अजय टम्टा के निजी सचिव अहित चार लोगों पर मुकदमा।

ख़बर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा : जनपद के देवली गांव निवासी एक छात्र की आत्महत्या के मामले में मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा के निजी सचिव समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरसल हवालबाग ब्लॉक के ग्राम देवली तोक घुराड़ी निवासी तरुण दुर्गापाल (23) पुत्र हेम चंद्र दुर्गापाल गांव में अकेले रहता था। श‌ुक्रवार की देर रात पुलिस को छात्र का शव फांसी के फंदे में लटकने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कब्जे में लिया. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के परिजन हल्द्वानी रहते हैं और तरुण दुर्गापाल यहां एसएसजे विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई करता था। इधर मरने से पहले तरुण ने अपनी बहन को सुसाइड नोट भेजा था। जिसमें मृतक के अपने कुछ रिश्तेदारों पर उसे भूमि संबंधित मामले को लेकर प्र‌ताड़ित करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

रविवार को मृतक की बहन स्नेहा दुर्गापाल ने घुराड़ी निवासी सांसद अजय टम्टा के निजी सचिव पंकज जोशी पुत्र उर्वादत्त जोशी, उनकी पत्नी कविता जोशी, कमलेश दुर्गापाल और मध्य प्रदेश निवासी सरकारी वकील उमा दूबे के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में स्नेहा दुर्गापाल ने कहा है कि इन लोगों ने भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

बहन का कहना है कि 2 सितंबर को पंकज शराब पीकर हल्द्वानी में उनके घर भी आया था और गाली-गलौच करने लगा. वह घुराड़ी, लोधिया और हल्द्वानी की संपत्ति को अपने नाम करने को कहने लगा. मना करने पर उसने धमकी दी कि उनके इकलौते बेटे तरुण को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। रात में करीब दो बजे तक उसने हंगामा किया. 3 सितंबर को भी सुबह 10 बजे घर आकर धमकी दे रहा था. बहन का आरोप है कि बीते साल 15 नंवबर से वह उसके भाई तरुण को प्रताड़ित कर रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मामले में कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मृतक की बहन ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. जमीनी विवाद में मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. बहन की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad