अल्मोड़ा: यहां एमएससी के छात्र ने फांसी के फंदे में लटक जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जुटी जांच में
अल्मोड़ा। तहसील क्षेत्र के देेवली गांव निवासी 22 वर्षीय तरूण दुर्गापाल ने अपने घर पर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। छात्र यहां कॉलेज में एमएससी का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार देवली गांव निवासी 22 वर्षीय तरूण दुर्गापाल देवली गांव के घुराड़ी तोक के अपने घर में अकेले रहता था। उसके माता— पिता हल्द्वानी रहते है। रात ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि तरूण ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर छात्र के फांसी लगाये जाने की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दे दी है। फिलहाल पुलिस की पूछ ताछ जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज