अल्मोड़ा: सोमेश्वर की युवती को मौत के घाट उतारने के बाद फरार ब्यक्ति ने गटका जहर, हालत गम्भीर
अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर तहसील चनौदा में अंजली बोरा हत्याकांड में नया सनसनी खोज सामने आया है। हत्याकांड के बाद युवक फरार हो गया था। जिसके बाद युवक ने जंगल मे जाकर जहर गटक लिया। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सोमेश्वर तहसील के चनौदा में 19 वर्षीय युवती अंजलि बोरा की हत्या करने वाले युवक ने जंगल में जाकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवक की पहचान दीपक सिंह भंडारी पुत्र मोहन सिंह भंडारी निवासी ग्राम बले तहसील सोमेश्वर के तौर पर हुई है। आनन फानन में पुलिस ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
बता दे कि ग्राम चनौदा निवासी अंजलि बोरा पुत्री हरीश सिंह बोरा का घर में लहुलूहान हालत में शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सोमेश्वर पुलिस मौके पहुच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज