मां-बाप ने मना किया नशा करने को तो लाडली ने फांसी लगाकर दी जान, घर मे मचा कोहराम!
देहरादून। थाना बसंत बिहार क्षेत्र के मोतीपुर अम्बीवाला में युवती ने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला है। पुलिस को कंट्रोल रूम द्वारा थाना बसंत विहार को सूचना मिली कि मोतीपुर अंबीवाला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना वसंत विहार से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर पता चला कि कुमारी शिवानी पुत्री राधेश्याम उम्र 24 वर्ष निवासी मोतीपुर पोस्ट ऑफिस अंबीवाला थाना वसंत विहार देहरादून ने अपने कमरे के पंखे से चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर तथा मृतक के परिजनों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर चुन्नी को काटकर मृतिका को नीचे उतारा गया।
पूछताछ में मृतक के माता व पिता ने बताया कि मृतका शिवानी नशे की आदी थी तथा रात्रि में स्कूटी लेकर घर से बाहर जाने की जिद कर रही थी जिसके लिए उसके माता-पिता द्वारा उसे मना किया गया तथा उसे उसके कमरे में सुला दिया गया। आज सुबह जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर परिजनों ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो उसने पंखे से फांसी लगा रखी थी।
शिवानी के पिता राधेश्याम के अनुसार शिवानी नशे की आदी थी और कुछ समय पहले स्मैक के साथ पकड़े जाने पर थाना पटेल नगर से जेल जा चुकी थी। वर्तमान में जमानत पर चल रही थी। फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी