बागेश्वर: जिलाधिकारी ने दिए निर्देश अब जींस व टी-शर्ट में ऑफिस नहीं आयेगा सरकारी बाबू और अधिकारी…!
बागेश्वर। जिलाधिकारी कार्यालय से बुधवार को एक ज्ञापन जारी हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्रेस कोड का अनुपालन करने के निर्देश जारी किए हैं। यदि आप भी सरकारी अफसर और कर्मचारी हैं और आप जीन्स एवं टी-शर्ट पहनकर कार्यालय जाते हैं,तो अब आप जीन्स टीशर्ट पहनकर नही जा सकेंगे कार्यालय। अगर आप जीन्स टीशर्ट में कार्यालय गए और आपने ड्रेस कोड का पालन नही किया तो आपके खिलाफ हो सकती है कार्यवाही ।
जिलाधिकारी बागेश्वर विनीत कुमार ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। निर्देश का पालन न होने पर होगी कार्यवाही।
आपको बता दें सरकारी दफ्तरों में अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी जीन्स व टी-शर्ट में दिखाई देते हैं जिसको देखते हुए जिलाधिकारी बागेश्वर ने जिला कार्यालयों में ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा ड्रेस कोड का पालन करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं जिसको लेकर बागेश्वर जिलाधिकारी कार्यालय समेत अन्य सभी सरकारी महकमों में हड़कम्प का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा