बागेश्वर: यहां नाबालिक लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बागेश्वर। जनपद के कांडा क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को महज साढ़े तीन घंटे में गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। कहा कि एक आरोपित उनके घर में घुस गया। नाबालिग को उसने कमरे बंद कर दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे भगाने की भी कोशिश की। जिस पर पुलिस ने धारा 342/363/452/376/506 आइपीसी व 3/4 पोक्सो अधिनियम में मामला पंजीकृत किया।
थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने टीम गठित की और आरोपित कभाटा निवासी मनोज कुमार 24 वर्ष पुत्र गोपाल राम को हाइडिल गेट विजयपुर से गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इधर, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। टीम में महिला उपनिरीक्षक विनीता बिष्ट, आरक्षी मनोज कुमार आदि शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज