उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: बागेश्वर में पटवारी ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, राजस्व विभाग में हड़कंप
देहरादून/बागेश्वर।
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र में तैनात पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई के बाद पूरे राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, डंगोली क्षेत्र में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) प्रवीण सिंह टाकुली भूमि की तस्दीक, पैमाइश और बैनामा प्रक्रिया को निपटाने के नाम पर ₹5000 की रिश्वत मांग रहा था। इससे परेशान होकर स्याली निवासी मनोज सिंह ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस ने प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस ने एक सुनियोजित ट्रैप टीम बनाई। शनिवार को पूर्व योजना के तहत जैसे ही आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने पटवारी चौकी में ही उसे रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने मौके से बरामद नकदी को भी कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी प्रवीण सिंह टाकुली सूपी गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में मंडलसेरा में रह रहा था। विजिलेंस विभाग ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।
विजिलेंस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो तुरंत विजिलेंस में शिकायत दर्ज करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना