बिग ब्रेकिंग:- मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिष की चेतावनी!
देहरादून। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन का मौसम अपडेट किया जारी 23 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की संभावना 23 अगस्त को राज्य के नैनीताल चंपावत देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि इस मौके पर संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं राजमार्ग लिंक सड़कों में बाधा अवरुद्ध हो सकती है नालो और नदियों में पति प्रवाह की स्थिति बन सकती है। मैदानी इलाकों के निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति हो सकती हैऐसे में छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों और बस्तियों को सावधान रहने की जरूरत है वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से आने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है लोगों को चेतावनी दी जाती है कि आकाश की बिजली चमकने गर्जन की भ संभावना है। साथ ही लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज