(बड़ी खबर) उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अधिकारियों के बदले विभाग; कई दिग्गजों को मिली नई जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 वरिष्ठ IAS और IFS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के तहत कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
इन अधिकारियों के बदले विभाग
आनंद बर्द्धन (IAS-1997) से प्रमुख सचिव आबकारी का प्रभार वापस लिया गया है। वे प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और आयुक्त कृषि उत्पादन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
नितेश कुमार झा (IAS-2002) से सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें सचिव पंचायती राज बनाया गया है।
रविनाथ रमन (IAS-2004) से सचिव विद्यालयी शिक्षा का प्रभार वापस लिया गया है। उन्हें सचिव परिवहन एवं आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है।
पूनजा कुमार पाण्डेय (IAS-2005) को लोक निर्माण विभाग के साथ सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
युगेश कुमार सिंह (IAS-2006) से परिवहन विभाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें सचिव आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय (IAS-2007) को सचिव गन्ना विकास एवं चीनी विभाग बनाया गया है।
ज्योति यादव (IAS-2009) को सचिव विद्यालयी शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
सुशील किशोर पंत (IAS-2009) को सचिव सचिवालय प्रशासन का दायित्व सौंपा गया है।
रणवीर सिंह चौहान (IAS-2009) से सचिवालय प्रशासन और गन्ना विकास विभाग हटाकर उन्हें सचिव वित्त की जिम्मेदारी दी गई है।
IFS अधिकारी पराग मधुकर धाकटे से विशेष सचिव पंचायती राज का प्रभार वापस लिया गया है।
वहीं अभिषेक रुहेला (IAS-2015) को अपर सचिव राज्य संपत्ति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन के कई अहम विभागों में बदले चेहरे
इस प्रशासनिक फेरबदल से शिक्षा, परिवहन, आबकारी, वित्त, पंचायती राज, आईटी और गन्ना विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां बदली हैं। नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने वाला संचालक आखिरकार डेढ़ माह बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
आज का राशिफल (24 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!