बड़ी खबर! UKSSSC ने सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित, देखिए….
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। आयोग ने बताया कि पहले यह परीक्षा 5 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 16 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विज्ञापन संख्या 71 के तहत कुल 45 पदों के लिए यह लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आयोग ने परीक्षा की तिथि परिवर्तन का निर्णय प्रशासनिक कारणों के चलते लिया है।
उम्मीदवारों से आयोग ने अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट uksssc.gov.in पर परीक्षा से संबंधित नई सूचना, एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश नियमित रूप से देखते रहें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत