उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, वन दरोगाओं और आरक्षियों के बंपर तबादले

देहरादून। उत्तराखंड में तबादलों का सिलसिला जारी है। इस बीच वन विभाग में भी बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त की ओर से मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया गया, जिसमें कई वन दरोगाओं और वन आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
आदेश के मुताबिक तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से रामनगर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और तराई पश्चिमी वन प्रभाग में कई अधिकारियों को भेजा गया है। इस फेरबदल में भूपाल सिंह देव, जितेंद्र सिंह बोरा, भैरव सिंह बिष्ट, भजन सिंह देव, गोविंद सिंह कोरंगा, जहीरूल हसन जैदी, ललित सिंह काला, सत्येंद्र दूबे, गीता बिष्ट, ललित मोहन जोशी, राजेंद्र सिंह, हेम चंद्र जोशी, राजन सिंह, त्रिलोक सिंह, पूरन चंद्र आर्य, दिनेश चंद्र बुधलाकोटी, मुख्तार अहमद, तारा चंद्र पाठक, राम सिंह रावत और किशन सिंह नेगी समेत कई कर्मचारियों का तबादला किया गया है।
वन विभाग की इस कार्यवाही को प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्षमता और जरूरत के अनुसार इस स्तर पर फेरबदल किया गया है। इससे पहले भी विभागीय स्तर पर कई अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं।