Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट किया जारी, अगले 24 घंटे रहें सतर्क,
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ जिलों में तेज बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और आंधी की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना और बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने किसानों को भी सुझाव दिया है कि वे मौसम को देखते हुए फसलों की कटाई और अन्य कृषि कार्यों को सावधानीपूर्वक करें।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है, ऐसे में चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को मौसम अपडेट लगातार चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश