सीएम धामी का बड़ा फैसला: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की विलोपित घोषणा फिर से शामिल
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर विधान सभा लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाये जाने संबंधी विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में मा० मुख्यमंत्री घोषणा विधान सभा क्षेत्र लालकुआँ स्थित ग्राम बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा जिसके क्रियान्वयन/पूर्ति के सम्बन्ध में उक्तांकित क्षेत्र/ग्राम वन क्षेत्रान्तर्गत स्थित होने के कारण वन विभाग के स्तर से भारत सरकार की अनापत्ति प्राप्त करने के उपरान्त ही शासन द्वारा नीतिगत निर्णय लिया जाना है, जिसके लिए अनेक प्राविधान है,
जिसमें समय लगने की पूर्ण संभावना के दृष्टिगत दिनांक 01.07.2025 को मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में प्रदत्त उच्चादेशानुसार उक्त घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया गया था तथा उक्त घोषणा को विलोपित कर दिया गया था।
अब मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र लालकुआँ स्थित ग्राम बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा संबंधी घोषणा को पुनर्जीवित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!