उत्तराखंड में अप्रैल में लौटी सर्दी: बारिश-ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, किसानों की बढ़ी चिंता, ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार शाम से कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। अचानक बदले मौसम ने अप्रैल में ही सर्दी का अहसास करा दिया है, जिससे लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं।
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कुमाऊं के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में गेहूं की फसल इस समय पककर तैयार है और कई जगह कटाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में तेज हवाओं और बारिश के चलते फसल गिरने और खराब होने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
इसके अलावा 9 अप्रैल के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
लगातार खराब मौसम के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं कुमाऊं के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है और लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!