Uttarakhand Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी, इस दिन बदलेगा मौसम

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र कोहरे की मार से बेहाल हैं। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को भी मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। हालांकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आगामी 25 जनवरी तक उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। इसके बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के साथ ही पौड़ी, नैनीताल व देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले कुछ दिनों में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में फिलहाल कमी बनी रह सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad