उत्तराखंड: मीडिया और सरकार के बीच मजबूत होगा संवाद, ध्रुव रौतेला बने सेतु, संभाला अहम पद
देहरादून। उत्तराखंड में मीडिया और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला ने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
उत्तराखंड शासन के आदेश के तहत 7 अप्रैल 2026 को उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ किया कि उनकी प्राथमिकता पत्रकारों और सरकार के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना होगी।
ध्रुव रौतेला ने कहा कि वे सरकार और पत्रकारों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे। उनका लक्ष्य तहसील स्तर तक जाकर पत्रकारों की समस्याओं को सुनना और उन्हें शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहेगा।

उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याएं अक्सर अनदेखी रह जाती हैं, ऐसे में वे जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित कर इस दूरी को कम करने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और मीडिया इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रौतेला ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शिता, संवाद को मजबूत करना और पत्रकार हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा, ताकि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और अधिक सशक्त हो सके।
कार्यभार ग्रहण के दौरान उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!