कांग्रेस प्रदेश सचिव गोपाल रावत ने इन दो नेताओं पर हरीश रावत को हराने का लगाया आरोप, क्या कहा देखें video….
लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 17527 वोटों से भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने हराया है। हरीश रावत की हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव गोपाल रावत ने बड़ा खुलासा किया है। गोपाल रावत ने कहा हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से हारने वाले नहीं थे, लेकिन उनके साथ घूमने वाले 2 लोग जो कि 9 नंबरी और 10 नंबरी हैं उन्होंने हरीश रावत को हराने का काम किया है।
गोपाल रावत ने कहा कि हरीश रावत के साथ चुनाव में घूम रहे दोनों नेताओं ने जमीन में कार्यकर्ताओं से मिलाने के बजाय हरीश रावत को गोल घेरे में उलझाए रखा। यही नहीं हरीश रावत को कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिलने दिया और तो और यह 9 नंबरी और 10 नंबरी नेता अपने बूथ से हरीश रावत को वोट तक नहीं दिला पाए। गोपाल रावत ने कहा कि हरीश रावत के इर्द-गिर्द घूम रहे दोनों नेताओं ने जमीन पर बिल्कुल भी काम नहीं किया नहीं तो हरीश रावत नहीं हारते।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!