देहरादून: धामी कैबिनेट बैठक में नए मंत्रियों का स्वागत, PM मोदी के संदेश पर जताया आभार, अहम फैसलों पर मंथन जारी
देहरादून। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। इस मौके पर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश का औपचारिक वाचन किया।
प्रधानमंत्री के संदेश पर कैबिनेट के सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त करते हुए इसे सरकार के लिए प्रेरणादायक बताया। मंत्रियों ने कहा कि यह संदेश राज्य में विकास, सुशासन और जनकल्याण योजनाओं को और अधिक गति देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
फिलहाल बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा जारी है। माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिनका असर प्रदेश की नीतियों और विकास कार्यों पर पड़ेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!