देहरादून फायरिंग कांड: क्लब विवाद के बाद चली गोलियां, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत; 4 गिरफ्तार, 3 फरार
देहरादून। राजधानी देहरादून में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां क्लब में हुए झगड़े के अगले दिन गोलीबारी में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, पूरा मामला एक क्लब में हुए विवाद से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात ‘Gen Z’ क्लब में बिल को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि क्लब स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने एक पक्ष के युवकों के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि इसी घटना का बदला लेने के लिए अगले दिन सुबह आरोपियों ने क्लब मालिक का पीछा किया। मसूरी रोड से होते हुए मामला जोहरी गांव तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच फिर से बहस हुई और देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई।
इस दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।
एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान क्लब के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें साफ तौर पर बिल को लेकर विवाद और मारपीट की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मसूरी रोड स्थित क्लब को सील कर दिया है और क्लब मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही क्लब का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनकी भूमिका प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!