देहरादून: यहां खुशिया बदल गई मातम में, शादी के एक महीने पहले युवक ने मौत को लगा लिया गले, घर में मचा कोहराम।

ख़बर शेयर करें 👉

देहरदन। ऋषिकेश क्षेत्र के थाना रानीपोखरी अंतर्गत इठराना रोड स्थित सिमलथ गांव में एक होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची थाना रानीपोखरी पुलिस ने शव का का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेज दिया है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि सिमलथ गांव निवासी वीर सिंह (30) पुत्र चंदन सिंह बीते बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसका दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं हुई। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने थाना रानीपोखरी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बाहर से दरवाजा तोड़कर देखा तो वीरसिंह रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटका हुआ था। पुलिस को घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पूछताछ के बाद पता चला कि वीर सिंह कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। संभवत: इसी के चलते युवक ने आत्महत्या की है।

किसी को क्या पता था कि एक महीने बाद जिस वीर सिंह को सेहरा सजाकर अपनी दुल्हनियां लेने जाना था। आज उसी जवान की एक महीने पहले अर्थी उठानी पड़ेगी। परिवार के सदस्य शादी की खरीदारी में जुट गए थे। लेकिन अफसोस परिवार के सदस्यों का सपना एक मातम में बदल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad