देहरादून: अब उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
देहरादून। उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह होंगे। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
कई पदकों से सम्मानिक लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह अपने कार्यकाल में सैन्य अभियानों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में सैन्य रणनीतिक मुद्दों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सेना में अपने कार्यकाल के दौरान वह एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे हैं।
गुरमीत सिंह अपने कार्यकाल में महत्वपूर्ण सैन्य राजनयिक और वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर आयोजित होने वाली बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा भी कर चुके हैं। लगभग चार दशकों की सेवा के बाद गुरमीत सिंह फरवरी 2016 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने सेना में अपनी सेवा के दौरान सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया है।
गुरमीत सिंह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स से स्नातक है। उन्होंने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एमफिल की डिग्रियां ली हैं। भारतीय सेना से अपने अध्ययन अवकाश के दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत-चीन सीमा मुद्दे पर शोध कार्य भी किए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज