उत्तराखंड में फिर कांपी धरती: बागेश्वर में 1 घंटे में तीन बार भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के लगातार झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। करीब एक घंटे के भीतर तीन बार धरती कांपी, जिससे लोग एहतियातन अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार पहला भूकंप सुबह 10:32 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई। इसके महज 14 मिनट बाद 10:46 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। इसके बाद तीसरा झटका सुबह 11:31 बजे दर्ज किया गया। तीनों भूकंपों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है, जिस कारण झटके हल्के रहे।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई और लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों में लौट आए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी तहसीलों से रिपोर्ट ले ली गई है और कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!