उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.4 रही तीव्रता

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल, 6 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार रात 10:24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

भूकंप के झटके महसूस होने पर कई लोग एहतियातन अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में भी कंपन महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप का केंद्र और अन्य विस्तृत जानकारी के संबंध में आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: SIR के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, जिले में 6.97 लाख मतदाता; राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां
Ad Ad Ad Ad