उत्तराखंड में बिजली हुई महंगी, जानिए अब कितनी चुकानी होगी बिजली की कीमत
देहरादून। उत्तराखंड में अब उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले बिल अधिक देना होगा। राज्य में बिजली की दरों में 2.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस संबंध में गुरुवार को विद्युत नियामक आयोग ने बिजली का नया टैरिफ जारी कर दिया है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए रिटेल टैरिफ प्लान
समस्त बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तावित संकलित वृद्धि लगभग 10.18% एवं यूपीसीएल द्वारा टैरिफ में प्रस्तावित वृद्धि लगभग 8.02% के सापेक्ष आयोग द्वारा टैरिफ में वृद्धि को प्रतिबन्धित कर मात्र लगभग 2.68% की वृद्धि की गई।
BPLश्रेणी के उपभोक्ताओं पर 4 पैसा प्रति किलोवाट बड़े दाम।
डोमेस्टिक श्रेणी में 15 पैसे प्रति यूनिट की हुई बढ़ोतरी।
कमर्शियल श्रेणी में 16 पैसे प्रति यूनिट की हुई बढ़ोतरी।इंडस्ट्रीज श्रेणी में 15 पैसे प्रति यूनिट की हुई बढ़ोतरी।
नये कनेक्शन लेने में 60 से 80 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत