उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से दिया इस्तीफा
देहरादून: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा है. बीते कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की खबरें चल रही थीं। 15 दिन पहले मीडिया से बातचीत करते हुए अपने 3 साल के कार्यकाल की उन्होंने जानकारी दी थी। सूत्रों की माने तो 2022 के विधानसभा चुनाव में बेबी रानी मौर्य का पार्टी आलाकमान करेगी उपयोग ऐसे में संवैधानिक पद से बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में चल रही खबर को विराम लगाया।
सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेबी रानी मौर्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो सकती हैं। हालांकि उत्तराखंड राज्य का राज्यपाल कौन होगा यह अभी तय नहीं किया गया है लेकिन चर्चाएं इस बात की है कि राजपाल बेबी रानी मौर्य आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राजनीति मैं सक्रिय होना चाहती हैं जिसके चलते उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है। यह अटकले लगाई जा रही है लेकिन इसमें कितनी सत्यता है यह भविष्य के गर्भ में है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज