हल्द्वानी-: अब हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र पढ़ाई छोड़ बैठे धरने में, जानिए मामला…..
हल्द्वानी: उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फीस बढ़ाए जाने का विरोध एमबीबीएस के छात्रों द्वारा लगातार किया जा रहा है इसी के चलते बुधवार को छात्रों ने हल्द्वानी में मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर धरना किया।
एमबीबीएस के प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फीस देश के नामी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के मुकाबले 4 गुना है।फीस अधिक होने के चलते उनके अभिभावकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। छात्रों को एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए हर साल सवा चार लाख रुपए फीस के तौर पर देने पड़ रहे हैं, जिसे देना उनके बस से बाहर है।
छात्रों ने मांग की है कि सरकार बढ़ाई हुई फीस को तुरंत वापस ले, यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। एमबीबीएस के छात्र पूरे दिन पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद पिछले 5 दिनों से रोजाना मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज