हल्द्वानी: आइटीआइ में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू, अंतिम तिथि 15 सितम्बर।
हल्द्वानी : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार चार सितंबर को आइटीआइ में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण निदेशालय के उपनिदेशक जेएम नेगी ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार चार सितंबर को आइटीआइ में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड आइटीआइ की ऑफिशियल वेबसाइट www.vpputtarakhand.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार प्रदेश के 85 आइटीआइ में 8200 से अधिक पदों के लिए दाखिले होने हैं। युवाओं को राहत देते हुए इस बार आवेदन फीस घटाई गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा