हल्द्वानी: रिकवरी सेल द्वारा चोरी और खोए हुए 20 लाख 30 हजार कीमत के 166 मोबाइल फोन किए बरामद
हल्द्वानीः जनता के मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये नैनीताल पुलिस की मोबाइल रिकवरी सेल ने लोगों के खोए और चोरी हुए 166 मोबाइल फोन को कई राज्यों से बरामद कर लिया है। साथ ही मोबाइल स्वामी को उनका फोन लौटा दिये हैं। पुलिस की ओर से रिकवर मोबाइल फोन की कीमत 20 लाख 30 हजार लागत की बताई जा रही है।

एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि मोबाइल रिकवरी सेल को अप्रैल 2021 से जुलाई 2021 तक 682 मोबाइल खोने की शिकायतें मिली थीं। इनमें से 166 मोबाइल रिकवरी सेल ने बरामद कर लिये हैं। उन्होंने बताया कि खोए हुए मोबाइल के इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) को सर्विलांस में लगाया गया जिसके आधार पर इन सभी मोबाइलों को रिकवर किया गया है। बरामद किए गए मोबाइल उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद आदि जगहों से सर्विलांस के जरिए बरामद किए गए है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने और चोरी होने की स्थिति में इसकी सूचना तुरंत पुलिस या 112 नंबर को दर्ज कराएं। जिससे पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल को बरामद किया जा सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज