हल्द्वानी: दरोगा की लापता नाबालिग बेटी गंगोलीहाट में नानी के घर पहुची, परिजनों ने ली राहत की सांस।
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से लापता दारोगा की नाबालिग बेटी देर रात अपनी नानी के घर गंगोलीहाट में मिल गई है। कल ही किशोरी की मां व अल्मोड़ा में तैनात पुलिस के दरोगा की पत्नी की ओर से काठगोदाम पुलिस थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बेटी घर से उस दौरान लापता हो गई जब वे बेटे को लेकर कहीं गई थी।
उन्होंने किशोरी के अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामला आईपीसी की धारा 365 के तहत दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की। काठगोदाम क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। इसके साथ की परिजनों ने अपने रिश्तेदारों से भी सम्पर्क कर पूछताछ किया जा रहा था।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी गंगोलीहाट में अपनी नानी के घर जा पहुंची है। इस सूचना के कन्फर्म होने के बाद पुलिस व किशोरी के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज