हल्द्वानी: यहां स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात को गश्त के दौरान पुलिस ने युवक के कब्जे से 3.3 ग्राम स्मैक बरामद किया है। क्षेत्र में पुलिस की स्मैक तस्करों की धर-पकड़ जारी है। लेकिन तस्करी की जड़ तक नहीं पहुंच पा रही है।
पुलिस के अनुसार वह सोमवार 30 अगस्त की रात थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रहे थे। गौलापुल वाईपास रोड से इन्द्रानगर चेक पोस्ट रेलवे क्रासिंग की तरफ पटरी पर पहुचे एक व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस को उस व्यक्ति पर शक होने पर उसे दबोचा गया। पूछने पर युवक ने अपना नाम इमरान हुसैन निवासी काबुल का गेट इन्द्रानगर थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष बताया है। बरामद स्मैक को तौला गया तो मय पारदर्शी पन्नी के 3.3 ग्राम निकला। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा