हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ लेने के बाद हरकी पैड़ी में गंगा पूजन कर मां गंगा का लिया आशीर्वाद।
हरिद्वार। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी पहुंच कर गंगापूजन किया तथा सायंकालीन गंगा आरती में भाग लिया। हरिद्वार पहुंचे पर सीएम धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं, तीर्थ पुरोहितों और साधु-संतों ने भव्य स्वागत किया।
हरकी पैड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा का पूजन कर आशीर्वाद लेते हुए मां गंगा से कामना की कि उनके कार्यकाल में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो और उत्तराखंड का विकास में गरीबों की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान उन्होंने गंगा सभा के अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पंचायती अखाड़े के सचिव महेंद्र रविंद्र पुरी, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता स्वामी यतिस्वरानंद ,पूर्व महापौर नगर निगम हरिद्वार मनोज गर्ग सहित कई तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत