हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया एक्शन, महाकुम्भ में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग के दोषी दो अधिकारी किये निलम्बित
हरिद्वार। महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग के संदर्भ में दो अधिकारियों को निलम्बित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कङी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की प्राप्त आख्या दिनांक 16.08.2021 के क्रम में सम्बन्धित फर्मों के साथ गठजोड़ व राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अनुशासनहीनता व बरती गयी लापरवाही के सम्बन्ध में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। डा० अर्जुन सिंह सेंगर, तत्कालीन मेला अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार व डा० एन०के० त्यागी, तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार को निलंबित किया गया है।
साथ ही हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में सम्बन्धित फर्मों के विरुद्ध यथाप्रक्रिया विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत गठित एस०आई०टी० के माध्यम से कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद- हरिद्वार को निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज