Haridwar Crime News: धार्मिक नगरी हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, होटल प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल प्रबंधक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। पीड़िता के पति हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। बिजनौर, उत्तर प्रदेश निवासी महिला अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी। आरोप है कि बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद महिला को एक कार में बैठाया गया।
बताया गया कि कार चालक महिला को शिवमूर्ति गली स्थित एक होटल में ले गया, जहां ऑटो चालक भी पहुंच गया। महिला का आरोप है कि होटल के अंदर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी तरह वहां से निकलकर पीड़िता सीधे शहर कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और होटल प्रबंधक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!