उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, दून सहित इन जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट…!
देहरादून। प्रदेश में मानसून के चलते मौसम विभाग ने 15 सितम्बर तक के लिए राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के लिए कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
13 सितम्बर को नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश हो सकती है। 14 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश हो सकती है। 15 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। नैनीताल तहसील के दूरस्थ अमगढ़ी गांव में रविवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद फिर भूस्खलन हो गया। इस कारण तीन ग्रामीणों के मकान मलबे में दब गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार