यहां मौलवी ने नाबालिग से किया कुकर्म,परिजनों की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार।
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ मौलवी ने कमरे में कुकर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि 13 वर्षीय पुत्र को मुकर्रम पुत्र लतीफ निवासी खड़ंजा कुतुबपुर हाल रामपुर के पास तालीम के लिए भेजा था। वहां मुकर्रम ने पुत्र को डरा धमकाकर कुकर्म किया। घर आकर पुत्र ने आपबीती सुनाई थी। जिसके बाद परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मौलाना मुकर्रम पुत्र लतीफ रामपुर निवासी को 13 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार