उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अगले सप्ताह मिलने जा रही मार्कशीट
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की मार्कशीट अगले सप्ताह से मिलेंगी। सभी मार्कशीट बोर्ड कार्यालय पहुंच चुकी हैं, जिनकी जांच होने के बाद इन्हें संबंधित स्कूलों में भेजा जाएगा।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि कोरोना काल के चलते वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं।
जिसके बाद दोनों कक्षाओं के छात्रों को पिछली कक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने करीब ढाई लाख विद्यार्थियों की मार्कशीट तैयार की हैं। यह सभी मार्कशीट बोर्ड ऑफिस पहुंच चुकी हैं। अगले सप्ताह तक मार्कशीटों को स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां से संबंधित छात्र-छात्राएं इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज