Uttarakhand Weather: देहरादून सहित 6 जिलों में आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी
देहरादून। राजधानी देहरादून सहित 6 जिलों में रविवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है मौसम विभाग के जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन संवेदनशील क्षेत्रों में सावधान रहने की सलाह दी गई है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव लोगों के लिए समस्या बन सकती है इसीलिए जिला आपदा प्रबंधन टीमों व जिला प्रशासन सहित एसडीआरएफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज